Abhishek Sharma Security Breach: IPL 2026 के बीच एक बडी घटना ने सुर्खियां बटोरी हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को टीम होटल के बाहर एक महिला फैन ने देखते ही हाथ पकड़कर बुरी तरह खींच लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि अभिषेक असहज महसूस कर रहे है। वीडियो के वायरल होने के बाद से खिलाड़ी की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।
Abhishek Sharma got angry when a fangirl pulled his hand and tried to drag him towards herself at the SRH team hotel in Jaipur while he was leaving for the RR vs SRH match. 👀
— Sonu (@Cricket_live247) April 25, 2026
This does not look cool. Fans should know their limits. If a man had done the same thing, security… pic.twitter.com/abzTWsuwDz
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह घटना शनिवार को जयपुर के SRH टीम के होटल के बाहर हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक होटल से निकलकर कार की तरफ बढ़ रहे थे। तभी भीड़ में खड़ी एक युवती अचानक आगे बढ़ी, उनका हाथ पकड़ लिया और अपनी तरफ खींचने लगी। अभिषेक हैरान और असहज दिखे। जिसके बाद सुरक्षा कर्मी तुरंत सक्रिय हुए और फैन को अलग किया। बता दें, अभिषेक की यह प्रतिक्रिया भी वायरल है, जिसमें वे थोड़े नाराज नजर आए।
तो वहीं, फैंस ने खिलाड़ी की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि टीम होटल के बाहर सुरक्षा घेरा होने के बावजूद फैन इतना करीब कैसे पहुंच गई। जिसके बाद से खिलाड़ियों को पब्लिक एरिया में निकलते समय और सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल की मांग की जा रही है।
अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म
दूसरी तरफ, अभिषेक शर्मा के खेल प्रदर्शन की बात करें तो वह इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल के मैचों में आक्रामक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा है। लेकिन ऑफ-फील्ड यह घटना उनके फैंस के क्रेज को दिखाती है, जो कभी-कभी सीमा पार कर जाती है। तो वहीं, बीते मैच में भी अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन अच्छा रहा। सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स 5 विकेट से हराया। इस जीत ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बीच हुई दूसरे विकेट के लिए 132 रन की पार्टनरशिप का बड़ा योगदान रहा।