KhabarFast

Share Market: शेयर मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा; निफ्टी-फिफ्टी का हाल जानें

Parth Jha | 20 Feb, 2026

Share Market Rises: गुरुवार यानी 19 फरवरी को शेयर मार्कट में गिरावट देखी गई थी लेकिन 20फरवरी को स्थिति बदली नजर आ रही है। शुक्रवार को शेयर मार्केट ने तेज रफ्तार पकड़ी है। सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार शुरु किया लेकिन कुछ देर बाद दी बाजार का मूड बदल गया। दोनों इंडेक्स तेज रफ्तार के साथ कारोबार करने लगे।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगभग 430 अंक चढ़ा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 140 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखाई दिया। शेयर मार्केट में तेजी के कारण BEL,NTPC और LT जैसे शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सुस्ती के बाद फिर पकड़ी रफ्तार

बता दें कि सप्ताह के आखिरी दिन शेयर मार्केट के कारोबार गिरावट के साथ शुरू हुआ था। यानी बीते दिन के क्रैश का असर देखने को मिला था लेकिन कुछ देर बाद ही गेम बदल गया। अपने पिछले बंद अंक 82,498 की तुलना में सेंसेक्स 82,272 के लेवल पर कारोबार शुरू किया था। हालांकि, इसके बाद अचानक तेजी देखी गई और ये 430 अंक चढ़कर 82,934 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। सेंस्कस की तरह निफ्टी-फिफ्टी भी रफ्तार पकड़ता नजर आया। 

19 फरवरी को हुआ क्रैश

आपको बता दें कि बीते कारोबारी दिन गुरुवार यानी 19 फरवरी को शेयर बाजार खुलते ही धाराशाई हो गया था। सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन जोन में कारोबार शुरू किए थे लेकिन, फिर अचानक क्रैश हो गए थे और आखिरी क्षण में भारी गिरावट देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स 1236.11 अंक टूटकर 82,498 पर क्लोज हुआ था। वहीं, एनएसई निफ्टी ने 365 अंकों की गिरावट के कारण 25,454.35 पर बंद हुआ था। इस गिरावट के कारण बाजार में निवेश करने वालों के एक झटक में 7लाख करोड़ रुपए साफ हो गए थे।