KhabarFast

SIDHU MUSEWALA MURDER: तरनतारन जेल में गैंगस्टरों के बीच खूनी भिड़ंत, 2 की मौत, 1 घायल

Parth Jha | 26 Feb, 2023

Punjabi singer Sidhu Moosewala murder case: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में जेल में बंद आरोपियों के बीच आज झड़प हो गई, इस झड़प में दो गैंगस्टर की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है। वहीं एक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आज (रविवार) दोपहर करीब 3 बजे तरन तारन स्थित गोइंदवाल की केंद्रीय जेल में बंद आरोपी आपस में भिड़ गए। इस दौरान कई आरोपियों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें से दो गैंगस्टर की मौत हो गई, जो सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आरोपी थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर मनदीप सिंह तूफान की मौत हो चुकी है।

इस पर डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि पंजाब गोइंदवाल साहिब जेल में बदमाशों के बीच मारपीट हुई, जिसमें रय्या निवासी दुरान मनदीप सिंह तूफान और बुढलाडा निवासी मनमोहन सिंह मोहना की मौत हो गई। बठिंडा निवासी केशव सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया है।