NPPA Medicine Price Fixation: एनपीपीए ने आम दवाओं की कीमत को लेकर बड़ा कदम उठाया है। एनपीपीए ने आम लोगों के लिए जरूरी दवाओं की कीमत तय कर दी है। NPPA ने 30 दवा फॉर्मूलेशन की MRP यानी अधिकतम बिक्री मूल्य तय कर दिया है।
NPPA की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, जिन दवाओं के दाम तय किए गए हैं उनमें विटामिन डी3, ओरल सोल्यूशन, कैलशियम, Vitamin D3, Methylcobalamin, L-Methylfolate Calcium, Pyridoxal-5 Phosphate सहित कई दवा है। ये दवाएं विटामिन की कमी, हड्डियों की मजबूती और अन्य सेहत से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
एनपीपीए की इस लिस्ट में एल्जिनेट राफ्ट-फॉर्मिंग, बिलास्टिन-मोंटेलुकास्ट टैबलेट, बिसोप्रोलोल फ्यूमरेट, एटोरवास्टेटिन-फेनोफाइब्रेट टैबलेट ओरल सस्पेंशनऔर एम्लोडिपिन टैबलेट जैसी दवाएं भी शामिल हैं। दस्तावेज में हर दवा की यूनिट के मुताबिक नया दाम भी लिखा हुआ है। इन्हीं दामों पर अब इन दवाओं को बाजार में बिक्री होगी।
दवाओं की कीमत तय
एनपीपीए की तरफ से जारी लिस्ट में शामिल एक प्रमुख दवा, मेथाइलकोबालामिन, पाइरिडॉक्सल-5 फॉस्फेट विटामिन D3,कैल्शियम और एल-मेथाइलफोलेट कैल्शियम से युक्त टैबलेट हैं, जिसकी प्रति टैबलेट रिटेल रेट 19.78 रुपए तय की गई है। वहीं, एटोरवास्टेटिन एंड फेनोफाइब्रेट टैबलेट का दाम 18.46 रुपये प्रति टैबलेट तय किया गया है।
मरीजों को मिलेगी राहत
एनपीपीए के मुताबिक, दवाओं के दाम का नियमन उपभोक्ताओं को उचित रेट पर जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने और मार्केट में मूल्य पारदर्शिता बनाए रखने के लिए होता है। नए दाम, एनपीपीए का नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही लागू हो गए हैं। संबंधित दवा बनाने वाली कंपनी और मार्केटिंग कंपनियों को इन्हीं तय दरों पर दवा बेचना होगा। इस निर्णय से मरीजों को जरूरी दवाओं के दाम को लेकर राहत मिलने की उम्मीद है।