KhabarFast

PM Modi:पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की फोन पर हुई बातचीत, मिडिल-ईस्ट के हालात पर हुई चर्चा

Parth Jha | 24 Mar, 2026

PM Modi-Trump Talks:पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है। पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया के हालात और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बातचीत हुई। इससे पहले पीएम मोदी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी वार्ता कर चुके हैं। इसके अलावा पीएम मोदी सऊदी अरब से लेकर संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, बहरीन समेत अन्य सभी नेताओं संपर्क साधा है।

बता दें कि इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग 25वें दिन भी जारी है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों आवाजाही कम होना दुनिया के लिए चिंता का कारण है। पीएम मोदी की कोशिश है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आवाजाही सामान्य हो। वह बातचीत के जरिए शांति कायम करने की बात कह चुके हैं।

होर्मुज को लेकर ईरान का रुख क्या

दरअसल, ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह बंद कर रखा है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की बड़ी धमकियों के बाद भी ईरान ने रास्ता नहीं खोला। यहां तक की ईरान साफ कर चुका है कि इजरायल और अमेरिका के सहयोगी देशों के जहाजों को होर्मुज आने-जाने नहीं दिया जाएगा। इससे एशिया से लेकर यूरोप तक तेल और गैस के दाम बढ़ गए हैं। कई देशों में तेल और गैस की किल्लत का असर आम लोगों पर पड़ रहा है।

भारत में हुई बैठक 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा बुलाई गई बैठक में सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। साथ भारत के सैन्य तैयारियों का आकलन किया गया। इसके अलावा सीमा सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा, एयर डिफेंस और ऑपरेशनल रेडीनेस जैसे अहम मुद्दों पर मंथन किया गया। बैठक के दौरान रक्षा मंत्री ने साफ कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सेनाओं को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ये बैठक ऐसे समय में हुई जब वैश्विक स्तर पर सुरक्षा के हालात तेजी से बदल रहे हैं।