Pak Actress Shameen Khan Controversial Statement: पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर एक विवादास्पद बयान तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, पाकिस्तानी एक्ट्रेस शमीन खान ने हाल ही में एक चौंकाने वाले बयान दिया है। उन्होंने एक वीडियो में कहा 'अगर पत्नी की उम्र 40 के पार हो गई है तो मर्द दूसरी शादी कर सकता है।' उनके इस बयान ने तूफान मचा दिया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर भारी आलोचना शुरू हो गई। Pak की आवाम ने इसे महिलाओं के प्रति अपमान बताते हुए जोरदार विरोध जताया है।
शमीन खान का बयान
दरअसल, शमीन खान ने हालिया एक पॉडकास्ट में यब बयान दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि शादी का मकसद सिर्फ घर-गृहस्थी नहीं, बल्कि संतान और परिवार की देखभाल करना भी है। उन्होंने दावा किया कि 'उम्र बढ़ने के साथ पत्नी की कुछ जिम्मेदारियां पूरी नहीं हो पातीं, इसलिए इस्लाम पुरुष को दूसरी शादी की इजाजत देता है।' उनका यह बयान कुछ ही मिनटों में तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद से #WomenRightsPakistan जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। पाकिस्तान की जनता इस बयान का कड़ा विरोध कर रही है। बता दें, इस्लामिक कानून के तहत पुरुष चार शादियां कर सकते हैं।
कौन हैं शमीन खान?
मालूम हो कि शमीन खान एक पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस हैं। वह 30 साल की हैं। उन्होंने साल 2019 में फिल्म 'गुम' से अपना फिल्मी करियर शुरु किया था। इसके अलावा उन्होंने 'गोहर-ए-नायाब', 'हिना की खुशबू', 'धड़कन', 'भरोसा प्यार तेरा' और 'खुदा और मोहब्बत 3' जैसे कई टीवी शोज में काम भी किया है।