KhabarFast

ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की आहट तेज! आर्मी चीफ बोले- युद्ध के लिए तीनों सेनाएं हो रहीं एकजुट

Sachin Kumar | 30 May, 2026

Army Chief On Operation Sindoor 2.0: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्ववेदी के एक बयान फिर से ऑपरेशन 2.0 की तैयारी की आहट को हवा दे दी है। 30 मई को सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारत ऑपरेशन 2.0 की तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सेना ने जो रुख अपनाया था, वह अभी भी कायम है।

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए आर्मी चीफ ने बिना भारत का नाम लिए भारत ती सैन्य तैयारियों का जिक्र करते हुए बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई नया ऑपरेशन जरूरी हो जाता है तो न केवल सेना, बल्कि वायुसेना और नौसेना भी पूरी तरह तैयार है।

ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की तैयारी शुरू

सेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय सेना और तीनों सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर के 2.0 के लिए शानदार तैयार कर रही है। अगर ऐसा होता है, तो फिलहाल हम तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं और अगले युद्ध के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। बता दें कि पिछले साल भारत ने 7 और 8 मई, 2025 की दरमियानी रात को पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवाद के कड़े जवाबी सैन्य कदम के तौर पर 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था।    

Also read: Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने राज्यपाल सचिव को सौंपा इस्तीफा, बोले - आलाकमान के आदेश का पालन...

सेना प्रमुख ने किया आगाह

सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि युद्ध का मैदान इतना खुला है कि हर हरकत की जानकारी दूसरी तरफ वालों को होती है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहना होगा। सेना प्रमुख ने कहा कि इन्फॉर्मेंशन वॉरफेयर तभी होता है, जब यह पूरे देश को एक साझा नौरिट के पीछे एकजुट कर दें। अगर ऐसा होता है तो मैं आपको यकीन दिला सकता हूं कि जो देश एक-दूसरे पर और इन सभी हितधारकों पर भरोसा करता है, वह हमेशा युद्ध जीतेगा।