IMD Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में मौसम की उथल-पुथल की चेतावनी जारी की है। अरब सागर में नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है, जबकि दिल्ली, हरियाणा, UP, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू से लेकर भीषण लू का प्रकोप जारी है। कुल मिलाकर 15-17 राज्यों में अलग-अलग मौसम चेतावनियां जारी है।
अरब सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर
IMD के अनुसार, 21 मई के आसपास दक्षिण-मध्य अरब सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन सकता है, जो 22 मई तक लो प्रेशर एरिया और फिर डिप्रेशन का रूप ले सकता है। यह सिस्टम मुख्य रूप से पश्चिम की ओर (सोमालिया-यमन दिशा) बढ़ने की संभावना है, लेकिन इससे समुद्री हवाओं और नमी में बदलाव आएगा और पश्चिमी तटों (केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र) पर भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधि बढ़ सकती है।
उत्तर भारत में गर्मी का कहर
दूसरी तरफ, दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, UP, राजस्थान और MP के कई इलाकों में लू से लेकर भीषण लू जारी है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 44-45°C के आसपास है, जबकि राजस्थान के पिलानी, चित्तौड़गढ़ और UP के बुंदेलखंड में 46°C तक पहुंच गया है। IMD ने बताया कि 22 मई के बाद कुछ उत्तर-पश्चिमी इलाकों में हल्की बारिश या बादल छाए रह सकते है।
इसके अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप जारी है। असम, मेघालय में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि कर्नाटक, केरल में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो सकती है। उत्तराखंड-हिमाचल के पहाड़ी इसाकों में बारिश के साथ ओले गिरन सकते है, लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी का अहसास हो सकता है।