IMD Weather Alert: देश के उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। लेकिन इस भयंकर गर्मी के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत की उम्मीद जताई है। IMD की मानें तो अगले 72 घंटों में मौसम में बड़ा उलटफेर होने वाला है। दरअसल, IMD ने 13 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ये बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक साथ एक्टिव होने से हो रहा है। इसका असर पहाड़ों से लेकर मैदानों और तटीय राज्यों तक देखने को मिलेगा।
दिल्ली-NCR का हाल
दिल्ली में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 2-3 दिन साफ आसमान रहेगा, लेकिन उसके बाद हल्की बारिश की गतिविधि शुरू हो सकती है। इस दौरान हवाएं 15-25 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हैं, जो धूल भरी आंधी भी ला सकती हैं।
UP और हरियाणा में स्थिति
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में लू चल रही है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 19-24 मई के आसपास कुछ इलाकों में गंभीर हीट वेव की स्थिति रहेगी। लेकिन लेकिन उसके बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब में भी तापमान 42-45 डिग्री के पार जा रहा है। यहां भी लोग गर्मी से परेशान है। लेकिन अगे 2-3 दिन बाद से राहत मिल सकती है।
इन 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट
IMD ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार समेत 13 राज्यों में थंडरस्टॉर्म, लाइटनिंग और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं, मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति से मई के अंत या जून के पहले सप्ताह में व्यापक राहत मिल सकती है।