KhabarFast

Aaj Ka Mausam: गर्मी से तपेगी दिल्ली, UP-बिहार-उत्‍तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; यहां पढ़ें वेदर अपडेट

Nancy | 16 May, 2026

IMD Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अमुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव बो रहा है। उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। जबकि कुछ राज्यों में बारिश-आंधी का सिलसिला जारी है। इसके अलावा IMD ने 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इसमें पंजाब, राजस्थान, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर आदि शामिल हैं। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। लेकिन बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है।

दिल्ली-NCR का मौसम

IMD के अनुसार, आज दिल्ली में गर्मी बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास पहुंच सकता है। लेकिन शाम के समय आसमान में बादल छा सकते हैं और 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं तल सकती है। हालांकि, लू जैसे हालात बने रहने की भी आशंका है।

Also read: प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान को जन-आंदोलन बनाएगी दिल्ली सरकार, मेरा भारत, मेरा योगदान’अभियान से जनता को जोड़ेंगे पार्टी के विधायक

UP-हरियाणा-बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी मौसम बदल रहा है। आगरा, मथुरा, कानपुर, वाराणसी, मिरजापुर, बलिया, प्रयागराज, जौनपुर समेत पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। जबकि कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। हरियाणा में भी छिटपुट बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। लेकिन गर्मी बनी रहेगी। बिहार में गर्मी बनी रहेगी। लेकिन कुछ जिलों में बारिश और 40-50 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी राज्‍य में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

दूसरी तरफ, पहाड़ी राज्‍यों में भी मौसम करवट ले रहा है। उत्तराखंड के नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहड़ी गढ़वाल और उधम सिंह नगर में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

हिमाचल प्रदेश में भी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने कांगड़ा, चंबा, मंडी, ऊना, बिलासपुर, सोलन और शिमला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी है। इस दौरान 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चलेगी। तो वहीं, अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।