UP Bakrid Alert: इस साल बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार 28 मई गुरुवार को मनाया जा रहा है। यह त्योहार शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जाए, इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में सुरक्षा इंतजाम को कड़ा करते हुए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर निर्देश दिए है कि सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी और सड़कों पर नमाज अदा करने की अनुमति किसी को भी नहीं हैं। लेकिन ऐसा करते तो शख्स पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बता दें, बकरीद के मौके पर संभल से लेकर चंदौली और मुजफ्फरनगर तक के सभी संवेदनशील जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस इन इलाकों में फ्लैग मार्च निकाल रही है। साथ ही, CCTV, ड्रोन कैमरों व सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के जरिए नजर रखी जा रही है।
सड़कों पर नमाज पढ़ने से रोक
मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी लोग मस्जिदों या पारंपरिक ईदगाहों में ही नमाज पढ़े। सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ इकट्ठा न होने दें। इसके अलावा । कुर्बानी केवल निर्धारित स्थानों पर की जा सकेगी। तो वहीं, गाय, ऊंट या बछड़े जैसी प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये दिशा-निर्देश किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने, सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए हैं।
ऐसे में प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इन दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि त्योहार सही तरह से शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके। हालांकि, इन दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संवेदनशील जिलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
मलूम हो कि संभल, अलीगढ़, सहारनपुर, रामपुर, बिजनौर और अन्य संवेदनशील जिलों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। फ्लैग मार्च, फुट पेट्रोलिंग, ड्रोन निगरानी से असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने अपील की है कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या उकसावे से दूर रहें।