KhabarFast

एक हाईवे से जुड़ेंगे 4 बड़े शहर, DND–फरीदाबाद-सोहना कॉरिडोर से बदलेगी NCR की तस्वीर, गडकरी ने लिया जायजा

Nancy | 21 May, 2026

DND-Faridabad-Sohna Project: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की यातायात व्यवस्था को एक नई गति मिलने जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को DND–फरीदाबाद-सोहना एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। ये हाईवे 6-लेन क होगा, जो दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोहना को आपस में जोड़ग। इस कॉरिडोर ने बनने से ट्रैफिक जाम में काफी कमी आएगी।

बता दें, ये हाईवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा है, जो लोगों को जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक कम समय में पहुंचने में मदद करेगा। 19 मई को सराय काले खान (महरानी बाग) से शुरू हुए इस निरीक्षण में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय तम्टा, हर्ष मल्होत्रा, हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा और अन्य सांसद भी मौजूद रहे। सभी ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और समय पर काम पूरा करने करने के निर्देश दिए।

Also read: Aaj Ka Mausam: अगले 72 घंटे बाद गर्मी से मिलेगी राहत! इन 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, 100 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी

परियोजना की मुख्य विशेषताएं

संरचना: 6-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे

लंबाई: कुल लंबाई लगभग 59.063 किमी है।

लागत: अनुमानित लागत लगभग 4463 करोड़ रुपये है। 

पर्यावरण अनुकूल: ओखला और गाजियाबाद लैंडफिल से बायो-माइंड इनर्ट मटेरियल का उपयोग

एडवांस्ड इंजीनियरिंग: 140 मीटर का नेटवर्क आर्च ब्रिज, प्रीकास्ट सेगमेंटल तकनीक और आधुनिक निर्माण सामग्री का उपयोग

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट को जोड़ेगा

नितिन गडकरी ने बताया कि यह हाईवे दिल्ली-NCR को आधुनिक और भविष्य-उन्मुख बनाने की दिशा में एक अहम परियोजना है। जो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी देगा और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने परियोजना के बारे में बताया कि DND–फरीदाबाद-सोहना एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे प्रोजेक्ट भारतमाला परियोजना के तहत विकसित हो रहा है।  ये कॉरिडोर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव और सोहना को एक हाई-स्पीड, 6-लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे के माध्यम से जोड़ेगा।

इस परियोजना के तहत दिल्ली-फरीदाबाद का सफर मात्र 20 मिनट में पूरा हो सकेगा। दक्षिण दिल्ली और नोएडा से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सफर आसान होगा। इसके अलावा गुरुग्राम, सोहना और राजस्थान-मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले वाहनों को सीधा हाई-स्पीड कॉरिडोर मिलेगा। साथ ही, ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी।