KhabarFast

आज आसानी से नहीं मिलेगी दवाईयां, देशभर के केमिस्टों की बड़ी हड़ताल; 15 लाख दुकानें रहेंगी बंद

Nancy | 20 May, 2026

Chemist Strike Today: देश भर में आज मेडिकल स्टोर्स बंद रहेंगे। फार्मासिस्ट, केमिस्ट और दवा डिस्ट्रीब्यूटरों के संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) ने ये हड़ताल बुलाई है। संगठन के अनुसार, ऑनलाइन दवा बिक्री (ई-फार्मेसी), भारी डिस्काउंट और बिना उचित निगरानी के संचालन के विरोध में 12 से 15 लाख केमिस्ट और ड्रगिस्ट अपनी दुकानें बंद रख रहे हैं। इससे आम जनता को दवाओं की उपलब्धता में अस्थायी असुविधा हो सकती है, हालांकि अस्पतालों के फार्मेसी और आपातकालीन सेवाएं जारी रहने की संभावना है।  

Also read: तमिलनाडु में 10 दिन पहले बनी विजय सरकार पर संकट, सहयोगी दल ने समर्थन वापसी की दी धमकी; जानें पूरा मामला

हड़ताल का मुख्य कारण

AIOCD का कहना है कि ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म बिना वैध प्रिस्क्रिप्शन के दवाएं बेच रहे हैं, जिससे नकली दवाओं का खतरा बढ़ा रहे हैं और छोटे केमिस्टों की आजीविका पर असर डाल रहे हैं। संगठन के अनुसार, भारी छूट देकर बड़े प्लेटफॉर्म बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में दवा वितरण प्रभावित हो सकता है। AIOCD ने केंद्र सरकार से मांग की है कि ई-फार्मेसी पर सख्त नियम बनाए जाएं और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।