Vivek Vihar Fire Incident: राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। यहां देर रात बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य गंभीर रुप से घायल भी हुए है। बकाया जा रहा है कि मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
कहां-कैसे लगी आग?
बता दें, यह मामला दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार के बी ब्लॉक में हुआ। जहां चार मंजिला इमारत में टॉप फ्लोर पर बीती देर रात करीब 3:00 बजे आसपास आग लग गई। शुरुआती जामकारी के अनुसार, 6 फ्लैटों में अचानक आग लग गई। जिसके बाद सुबह 3:47 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन के तहत बिल्डिंग में फंसें लोगों को बाहर निकाला गया। लेकिन इस हादसे में 9 लोगों को मौत हो गई, जिन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि कई अम्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस और फायर विभाग की टीम ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का मुख्य कारण माना जा रहा है। हालांकि, यह जांत करने पर ही साफ होगा। फायर सर्विस के मुताबिक, आग पूरी तरह बुझा दी गई है, लेकिन सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि कोई और फंसा व्यक्ति न रह जाए।