KhabarFast

LPG Price Hike: आम आदमी की जेब पर महंगाई का बड़ा झटका, LPG के दामों में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी

Nancy | 01 May, 2026

LPG Commercial Cylinder Price Hike: आज से मई का महीना शुरु हो गया है। इसी के साथ आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय लेन-देन को प्रभावित करने वाले कई जरूरी नियम भी लागू हो गए हैं।। बता दें, आज से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है, जबकि घरेलू सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया। तो वहीं, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट फ्यूल की कीमतों में घरेलू एयरलाइंस को बड़ी राहत देते हुए कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

इसके अलावा क्रेडिट कार्ड से लेकर UPI-बैंकिंग ट्रांजेक्शन, डिजिटल सुरक्षा और ऑनलाइन गेमिंग तक के नियमों में कई बड़े बदलाव हुए हैं, जिसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ सकता है। तो चलिए 01 मई से होने वाले छोटे-बड़े बदलाव के बारे में जानते हैं।

1. LPG की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

तेल विपणन कंपनियों ने 01 मई से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 993 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह इजाफा हाल के महीनों में तीसरी बड़ी वृद्धि है, जो ईरान संबंधित संघर्ष और हार्मुज जलडमरूमध्य में सप्लाई बाधा के कारण आई है। बता दें, अब दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर का नया रेट 3,071.50 रुपये है। हालांकि, 14.2 KG घरेलू सिलेंडर के दाम अभी भी स्थिर है, इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

2. LPG सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी के नए नियम

शहरी क्षेत्रों में पहले 21 दिन के अंदर दूसरा बुक किया हुआ LPG सिलेंडर मिल जाता था। लेकिन अब नए नियमें के तहत दो सिलेंडर बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल अनिवार्य होगा। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह गैप 45 दिन तक हो सकता है। इसी के साथ अब आपको डिलीवरी के समय OTP आधारित वेरिफिकेशन कोड बताना होगा। बिना OTP दिए डिलीवरी एजेंट सिलेंडर नहीं देगा। सब्सिडी वाले कनेक्शन के लिए आधार eKYC अपडेट करना जरूरी होगा। PNG उपलब्ध क्षेत्रों में LPG कनेक्शन सरेंडर करने पर जोर बढ़ेगा।

Also read: हवाई किराया मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, केंद्र सरकार को लगाई फटकार

3. एयरलाइंस को जेट फ्यूल में बड़ी राहत

महंगे कच्चे तेल के बावजूद घरेलू एयरलाइंस को एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किए है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर जेट फ्यूल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुकी है। तेल कंपनियों ने राहत देने का फैसला किया है।

4. क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव

SBI Card समेत कई बैंक अब 01 मई से लेट पेमेंट चार्ज, एनुअल फीस और रिवॉर्ड पॉइंट्स पॉलिसी के नियमों में बदलाव कर रहे हैं। जिससे लेट पेमेंट पर चार्ज बढ़ सकते हैं। साथ ही, कुछ रिवॉर्ड पॉइंट्स भी कम हो सकते हैं। इसके अलावा इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन पर अतिरिक्त KYC की जरूरत करानी होगी।

5. UPI और बैंकिंग ट्रांजेक्शन में बढ़ी सुरक्षा

डिजिटल पेमेंट को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) पर जोर दिया जाएगा। जो सभी UPI, नेट बैंकिंग और कार्ड ट्रांजेक्शन पर सख्ती से लागू होगा। इसके अलावा अनजान ट्रांजेक्शन पर तुरंत अलर्ट का नोटिफिकेशन भी आएगा।

6. ऑनलाइन गेमिंग और निवेश नियमों में बदलाव

01 मई से ऑनलाइन गेमिंग के नए नियमों के तहत Online Gaming Authority of India का गठन होगा। जिन प्लेटफॉर्म पर पैसे से जुड़े गेम खेले जाते हैं, उनके लिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा।