KhabarFast

Bank Holidays List: बैंक जाने से पहले चेक करें अगले हफ्ते की हॉलिडे लिस्ट, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

Nancy | 21 May, 2026

Bank Holidays 2026: अगर आपको अगले कुछ दिनों में बैंक जाकर अपने काम निपटाने है, तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के अनुसार, मई के आखिरी सप्ताह और जून 2026 की शुरुआत में त्योहारों, क्षेत्रीय छुट्टियों और सप्ताहांत की वजह से बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। इसके अलावा हर महीने के दूसरा और चौथा शनिवार बैंक अवकाश होता है। हालांकि, एटीएम, नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और UPI सेवाएं समान्य ही रहेगी। लेकिन अगर आपको कैश जमा करना, चेक क्लियर करवाना, लोन संबंधी काम या कोई अन्य बैंकिंग काम करना है, तो समय रहते निपटा लें।

मई में इस दिन बैंक रहेंगे बद

23 मई (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार - पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे

24 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।

27 मई (बुधवार): बकरीद के त्योहार के मौके पर देश के अधिकांश राज्यों में बैंकों में छुट्टी रहेगी।

31 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

Also read: Gold Storage Limit: बे-हिसाब का सोना पड़ा महंगा! यहां जानें घर में कितना GOLD रखना कानूनी पर सेफ हैं?

जून में इस दिन बैंक रहेंगे बद

13 जून (शनिवार): दूसरा शनिवार - पूरे भारत में बैंक बंद।

15 जून (सोमवार): वाईएमए डे / राजा संक्रांति - मिजोरम (आइजोल) और ओडिशा (भुवनेश्वर) में अवकाश।

26 जून (शुक्रवार): मुहर्रम - दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, लखनऊ, पटना, रांची, नागपुर समेत कई प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

27 जून (शनिवार): चौथा शनिवार - पूरे देश में बैंक बंद।