KhabarFast

हरियाणा में नगर निगम चुनावों की तारीखों का ऐलान, जानें कब होंगे चुनाव

Parth Jha | 13 Apr, 2026

Haryana Municipal Corporation Elections 2026: हरियाणा में नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुकी है। पंचकूला में राज्य के चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। सबसे उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती और बैशाखी पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। देवेंद्र कल्याण कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीख का आज शेड्यूल जारी किया जा रहा है।

देवेंद्र कल्याण ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की तारीख 21 से 25 अप्रैल तक होगी। 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह अलॉट होंगे। निकाय चुनाव 10 मई 2026 रविवार को होगा। अगर किसी जगह उपचुनाव की जरूरत रही तो 12 मई मंगलवार को होगा। उन्होंने बताया कि पंचकूलाअंबाला और सोनीपत में नगर निगम चुनाव हो रहा है। रेवाड़ी नगर परिषद ,धारूहेड़ा सांपला और उकलाना नगर पालिका में भी चुनाव होगा। 

EVM द्वारा होंगे चुनाव 

राज्य के चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने कहा कि टोहाना झज्जर राजौंद तरावड़ीसढ़ौरा और कनीना नगरपालिका में चुनाव होगा। प्रदेश में कुछ जगहों पर पंचायत राज के उपचुनाव भी होंगे। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स दी जाएगी। सभी चुनाव ईवीएम द्वारा किया जाएगा। इन‌ चुनाव में नोटा का ऑप्शन रहेगा। नोटा के वोटों को निकाल कर ही रिज्लट तैयार होगा। नोटा को अलग कर दिया जाएगा।