KhabarFast

Monsoon Update 2026: भीषण गर्मी और जानलेवा लू के बीच राहत की खबर, मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट

Parth Jha | 23 May, 2026

Monsoon Update 2026: इन दिनों पूरे देश में भीषण गर्मी और लगातार चल रही जानलेवा लू ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। गर्म हवाओं ने दिन के समय के साथ-साथ रातों में भी लोगों का चैन छीन लिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ी अपडेट दिया है।  

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और 23 मई तक दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण पूर्वी अरब सागर के कुछ हिस्सों में प्रेवश कर चुका है। वहीं बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी मध्य हिस्सों के साथ अंडमान सागर में भी मानसून आ चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई को मानसून केरल पहुंचने वाला है। हालांकि मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मानसून तय तारीख से चार दिन पहले या चार दिन बाद भी दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगर देश में मानसून की रफ्तार सामान्य बनी रही तो देश कई हिस्सों में जल्द ही प्री-मानसून बारिश शुरू हो सकती है। साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी मिल सकती है। बता दें कि इन दिनों उत्तर भारत, मध्य भारत और पश्चिमी इलाकों में लू और भीषण गर्मी का प्रकोप रहने की संभावना है, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत भी मिलने लगे हैं। कई जगहों पर तेज हवाएं, धूलभरी आंधी और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

लू और गर्मी से बचने की सलाह

लू और गर्मी से बचने के लिए मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।