PM Modi Gamers Meet: देश में इन दिनों चुनावी हलचल तेज हो गई है। हर तरफ चुनाव प्रचार का शोर सुनाई दे रहा है।इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के शीर्ष गेमर्स से मुलाकात की। PMमोदी के खुशमिजाज अंदाज और चीजों की जानकारी से प्रभावित होकर गेमर्स ने उन्हें 'नमो ओपी' नाम दिया है। यहां 'OP' का मतलब है 'ओवरपावर्ड' यानि ऐसा व्यक्ति जो बहुत ताकतवरहो। गेमर्स ने न सिर्फ PMमोदी से मुलाकात की बल्कि उनके साथ गेम भी खेला। कुछ हफ्ते पहले PMने कई कंटेंट क्रिएटर्स से भी मुलाकात की थी।
वहींकुछ राउंड गेम खेलने के बाद PMमोदी ने हंसते हुए कहा, 'भगवान न करे मुझे इसकी आदत पड़ जाए।' मुलाकात के दौरान जब 'ठग' अग्रवाल नाम के गेमर ने PMमोदी को अपने बारे में बताया तो उन्होंने कहा, ''मैंने बहुत कम उम्र में पढ़ाई शुरू कर दी थी। इस पर PMने चुटकी लेते हुए कहा, 'हर कोई बहुत कम उम्र में पढ़ाई करता है।' PMमोदी के हास्य से प्रभावित होकर गेमर्स ने उन्हें 'सबसे अच्छे PM' और 'देश का सबसे बड़ा प्रभावशाली व्यक्ति' बताया।
जब गेमर्स के साथ मीटिंग के दौरान NOOBशब्द का हुआ जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान गेमर्स ने उन्हें कई नए शब्द भी सिखाए। इसमें एक शब्द था, NOOB, जिसका मतलब नौसिखिया होता है। वहीं ये बातें सुनकर PMमोदी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "अगर मैं चुनाव के दौरान इस शब्द का इस्तेमाल करूंगा तो लोग सोचने लगेंगे कि मैं किसकी ओर इशारा कर रहा हूं। अगर मैं बोलूंगा तो आप लोगों को भी पता चल जाएगा कि मैं किसकी बात कर रहा हूं।"
यहां गौर करने वाली बात ये है कि PMशब्द का मतलब जानने से पहले ही हंसने लगे। इससे प्रभावित होकर एक गेमर ने कहा, ''सर इस शब्द का मतलब पहले से ही जानते हैं।'' वहीं सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे कि PMका इशारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ था। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से उम्मीदवार कंगना रनौत ने इसका वीडियो शेयर किया है और पूछा है कि ये नोब कौन है।