KhabarFast

Haryana Horror: मृतक जुनैद के ऊपर पहले से है ये आरोप, आखिर कौन है भरतपुर-भिवानी कांड का दोषी?

Parth Jha | 17 Feb, 2023

चंडीगढ़: हरियाणा के भिवानी जिले में बृहस्पतिवार को राजस्थान के भरतपुर जिले से दो लोगों का कथित तौर पर गौरक्षकों द्वारा अपहरण किए जाने के बाद दोनों लोगों की एक कार में झुलसकर हत्या कर दी गई थी। ऐसा परिवार वालों का आरोप है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि जिन लोगों ने उनका अपहरण किया वे बजरंग दल के थे। "प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पीड़ितों में से एक के खिलाफ गौ तस्करी के मामले थे और उस संदेह के कारण विशेष संगठन के कुछ लोगों ने, जैसा कि FIRमें उल्लेख किया गया है, उनका अपहरण कर लिया, हिंसक हमला किया और संभवत: भिवानी जिले में शवों को ठिकाने लगा दिया।"

आपको बता दें कि, नसीर (25) और जुनैद उर्फ ​​जूना (35), दोनों राजस्थान के भरतपुर जिले में पहाड़ी तहसील के घाटमीका गांव के निवासी हैं, जिनका बुधवार को कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था और उनके शव गुरुवार सुबह भिवानी के लोहारू में जली हुई कार में मिले थे। जुनैद के खिलाफ गौ तस्करी से जुड़े पांच मामले दर्ज हैं।पुलिस ने बताया कि उन्हें एक ग्रामीण ने जली हुई कार के बारे में सूचना दी थी। लोहारू (भिवानी) के पुलिस उपाधीक्षक जगत सिंह ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची और कार में दो जले हुए शव मिले।

मृतक जुनैद पर पहले से है गो तस्करी से कनेक्शन

बताया जा रहा है कि मामला गो तस्करी से जुड़ा है। दरअसल, मृतक जुनैद के खिलाफ गो तस्करी के 5 मामले दर्ज हैं लेकिन नासिर का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। दर्ज कराई गई एफआईआर में किसी तरह की रंजिश का जिक्र नहीं है। संदिग्धों के पकड़े जाने पर पूछताछ और सभी तथ्यों की जांच की जाएगी। हालांकि, जब पुलिस से पूछा गया कि क्या ये मामला गो तस्करी का है, तो पुलिस ने कहा कि अभी जांच जारी है।

गाड़ी के चेसिस से कार के मालिक की पहचान असीन खान के तौर पर हुई है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले पुलिस ने कहा था कि संभावना है कि दोनों पीड़ितों की मौत या तो वाहन में आग लगने से हुई हो या फिर जलकर मौत हो गई हो।

राजस्थान पुलिस ने बनाई स्पेशल टीम

वहीं राजस्थान पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान में एक परिवार द्वारा दायर FRIके आधार पर संदिग्धों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मृतक को राज्य के भरतपुर जिले से अगवा किया गया था।आईजी, भरतपुर रेंज ने कहा कि परिवार द्वारा दायर FIRमें नामजद लोगों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो दावा कर रहे हैं कि पीड़ित जुनैद और नासिर हैं जिनका अपहरण कर लिया गया था। जुनैद के खिलाफ गौ तस्करी से संबंधित पांच मामले दर्ज हैं।"हरियाणा पुलिस ने कहा कि राजस्थान के गोपालगढ़ पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 365 (व्यक्ति को गुप्त रूप से और गलत तरीके से कैद करने के इरादे से अपहरण या अपहरण) सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।