KhabarFast

Horoscope Tomorrow 07 May 2026, Kal Ka Rashifal: सिंह और कर्क राशियों के जातकों को मिलेगी बड़ी सफलता, करियर में होगा बदलाव; जानें आपका गुरुवार का दिन कैसा रहेगा?

Nancy | 06 May, 2026

Horoscope Tomorrow 07 May 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, कल का दिन यानि 07 मई 2026 गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। जबकि, कई राशियों को करियर और धन में लाभ मिल सकता है। तो आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों का आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। करियर में कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लेकिन फालतू के खर्चों से बचें। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सेहत के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Gemini)

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन स्थिर रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में पुरानी परेशानियां दूर होंगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। धन संबंधी मामलों में लाभ हो सकता है, लेकिन सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। लेकिन छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं।  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन फैसला सोच-समझकर ही लें। आर्थिक रूप से स्थिति सामान्य रहेगी। किसी काम को शुरु करने से पहले परिवार के बड़ों से जरूर सलाह लें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई आएगी, लेकिन गलतफहमी से बचें। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन काफी शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन निवेश के समय सावधानी बरतें। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्य में रुति बढ़ सकती है। प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी अहमियत को समझा जाएगा। जिससे बॉल आपकी तारीफ करेंगे और सहकर्मियों का समर्थन मिलेगा। धन संबंधी मामलों में लाभ हो सकता है, लेकिन लेन-देन के मामलों में किसी अनजान पर भरोसा न करें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। प्रेम में उत्साह बढ़ेगा, लेकिन लड़ाई-झगड़े हो सकते है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन मिश्रित रुप से सामान्य रहेगा। करियर में कोई पुराना काम पूरा होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन पैसे बचाने के बारे में सोचें। परिवार में छोटी-मोटी खुशियों से आपका मन शांत रहेगा। छात्रों के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें।

Also read: Horoscope Tomorrow 06 May 2026, Kal Ka Rashifal: मीन और कन्या राशि को मिलेंगे शुभ संकेत, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों का आज का दिन विशेष रहेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। आर्थिक रूप से अच्छा दिन रहेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वश्चिक राशि (Scorpio)

वश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। करियर में गुप्त लाभ हो सकता है। धन संबंधी मामलों में सुधार होगा। इसलिए निवेश से पहले जरूर सोचें। परिवार में किसी पुरानी समस्या से तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। यात्रा के योग बन रहे है। कार्यक्षेत्र में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम संबंधों में रोमांच बढ़ेगा। परिवार में खुशियां छाई रहेंगी। छात्रों को नई सीखने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों का आज का दिन मेहनत से भरा रहेगा। करियर में स्थिरता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अपने काम को समय पर जरूर पूरा करें। प्रेम जीवन में छोटी-छोटी लड़ाई हो सकती है, लेकिन बातचीत करने से सब सुलझ भी सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। करियर में नई तकनीक या आइडिया सफल होंगे। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। प्रेम जीवम में शांति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों का आज का दिन भावनात्मक रुप से थोड़ा अलग रहेगा। आत्म-विश्वास बना रहेगा। करियर में सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, लेकिन दान-पुण्य में ज्यादा खर्चा न करें। परिवार में आध्यात्मिक या धार्मिक चर्चा हो सकती है। प्रेम जीवन में गहराई आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।