हरियाणा में लगातार बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। PHED के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
यह जानकारी विभागीय मंत्री रणबीर गंगवा ने समीक्षा बैठक के दौरान दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति बिना रुकावट जारी रहनी चाहिए और आम लोगों की शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए।
पेयजल व्यवस्था में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई
सरकार ने पेयजल व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।
मंत्री ने बताया कि हांसी और चरखी दादरी के एसडीओ और जेई को निलंबित किया गया है, जबकि आदमपुर के अधिकारियों को चार्जशीट किया गया है।