अगर आप भी पेट्रोल ऑटोमैटिक कॉम्पैक्ट SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको यहां 10 लाख रुपए से कम बजट में आने वाली सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV के बारे में बताएंगे।
Nissan Magnite
यह आज के समय में भारत की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV है। यह Renault Kiger जैसी ही है और इसमें इंजन के विकल्प भी एक जैसे हैं। Magnite का Visia AMT मॉडल सबसे किफायती ऑटोमैटिक वेरिएंट है। इसमें 6 एयरबैग्स, TPMS, केबिन एयर-प्यूरीफायर, हैलोजन हेडलाइट्स, आगे और पीछे की पावर विंडो और रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.21 लाख रुपए है।
Renault Kiger
Kiger में 10 लाख रुपए से कम कीमत में दो ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं। पहला है 72hp इंजन के साथ 5-स्पीड AMT और दूसरा 100hp टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ ज्यादा स्मूथ गियरबॉक्स है। Kiger का Evolution वेरिएंट सबसे सस्ता AMT मॉडल है। इसमें 6 एयरबैग्स, कीलेस एंट्री, रियर वेंट्स के साथ मैनुअल AC, LED टेल-लैंप्स मिलते हैं।
माइलेज की बात करें तो AMT 19.03kmpl (ARAI) का माइलेज देता है तो वहीं, CVT मॉडल का माइलेज 18.24kmpl (ARAI) है। वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7 लाख रुपए है।
TATA Punch
इस गाड़ी के ज्यादातर मॉडलों में 88hp वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें प्योर+ (Pure+) वेरिएंट से 5-स्पीड AMT का विकल्प शुरू होता है। खास बात यह है कि 10 लाख रुपए से कम में Punch के CNG-AMT वेरिएंट का विकल्फ भी मिलता है। इसमें 6 एयरबैग और डिफॉगर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.60 लाख रुपए है।
Maruti Suzuki Fronx
इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलता है। इसके बड़े वेरिएंट्स में 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक का विकल्प भी दिया गया है। इसमें 6 एयरबैग, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर्स मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.15 लाख रुपए से शुरू होती है।
Hyundai Exter
2026 के Facelift मॉडल के साथ Hyundai Exter के पेट्रोल-AMT वेरिएंट की शुरुआती कीमत में कुछ कटौती की गई थी। अपडेटेड Exter में 83hp वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है और इसके HX3 ट्रिम से 5-स्पीड ऑटोमैटिक का विकल्प शुरू हो जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.72 लाख रुपए से शुरू होती है।