Khabar Fast, Haryana Weather : हरियाणा में कल से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है। हरियाणा में नौतपा शुरू हो चुका है। आज नौतपे का तीसरा दिन है और कल चौथे दिन थोड़ी गर्मी से राहत मिलने वाली है। कल 28 मई से मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है। मौसम विज्ञानियों की तरफ से प्रदेश में सिरसा को छोड़ कर बाकी जिलों में बरसात होने के आसार बताए आ रहे है।
कल प्रदेश में वर्षा होने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। Haryana Weather
हाल ही में मौसम विभाग द्वारा मिली नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अनेक जिलों में दिन के समय धूल भरी हवाएं चलीं। भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। नौतपा शुरू होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दो दिन में ही कुछ जिलों का तापमान दो डिग्री तक बढ़ा है। Haryana Weather
28 मई से अब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में वर्षा और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। Haryana Weather राजस्थान सीमा के साथ लगे जिलों में 28 तक दिन के समय गर्म हवाएं भी चल सकती है।