KhabarFast

Haryana News: सोनीपत में तेज रफ्तार का कहर, दो लोगों की मौत, 4 घायल

Parth Jha | 10 Apr, 2026

Sonipat Road Accident: हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे 44 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। 

यह हादसा सोनीतप के नेशनल हाईवे 44 पर गोल्डन हट ढाबे के सामने हुआ। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी कार को टक्कर मार दी। कार में सवार होकर सभी लोग अपने बेटे की जन्मदिन पार्टी बनाने सोनीपत आई थी। हादसे में दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। ये सभी लोग दिल्ली के उत्तम नगर से पार्टी करने आए थे। मृतक की पहचान मनदीप कौर और मनप्रीत कौर के रुप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हुआ।