KhabarFast

HARYANA NEWS: सिरसा में पंजाब के इंस्पेक्टर का शव मिला, शव के पास मिली एक पिस्टल, इलाके में दहशत

Parth Jha | 25 Apr, 2026

HARYANA NEWS: हरियाणा के सिरसा जिले में पंजाब के एक्साइज डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर का शव कार में पड़ा मिला। यह कार डबवाली के पास अमृतसर-जामनगर भारतमाला रोड पर हाईवे किनारे खड़ी थी। जब काफी देर से कार में कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो इंस्पेक्टर फ्रंट की दोनों सीटों के बीच फंसे हुए थे। सीट बेल्ट पेट पर कसी हुई थी। पास में ही सरकारी पिस्टल भी पड़ी थी।

इसकी सूचना मिलते ही डबवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल नंबर, आईडी कार्ड के आधार पर पुलिस ने परिवार को सूचना दी। उधर सवाल उठता है कि तैनाती स्थल से 200 किलोमीटर दूर इंस्पेक्टर यहां कैसे पहुंचे, ये उन्हें नहीं पता। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही इंस्पेक्टर की पिस्टल को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल आदि से पता किया जा रहा है कि इंस्पेक्टर यहां कैसे पहुंचे। विभाग से भी जानकारी जुटाई जा रही है।