KhabarFast

Haryana News: महिला आरक्षण को कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 3 बिल पेश किए और देश के सामने ड्रामा रचा

Parth Jha | 21 Apr, 2026

Haryana News: महिला आरक्षण को लेकर कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने बार-बार चाहा कि महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए। कांग्रेस ने अपने समय में कई बार कोशिश की और ये बिल पास नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 2014 के मैनिफेस्टो में कहा कि हम महिला आरक्षण बिल लेकर आयेंगे।

कुमारी सैलजा ने कहा कि 2023 में ये बिल पास हुआ लेकिन उसके बाद सरकार ने कुछ नहीं किया। बीजेपी 2011 के सेंसस पर आरक्षण देने की बात कर रही थी। बीजेपी जानती थी कि ये बिल पास नहीं होगा। इन्होंने 3 बिल पेश किए और देश के सामने ड्रामा रचा। प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित किया और उसमें विपक्ष पार्टियों पर आरोप लगाए। पीएम ने विपक्ष पर उंगली उठाने के लिए देश को संबोधित किया।

Also read: महिला आरक्षण बिल गिरने पर अनिल विज विपक्ष पर किया कटाक्ष, कहा- महिलाओं की शक्ति से घबरा गए

भाजपा की दोगली नीति लोगों के सामने आती है- सैलजा

सैलजा ने कहा कि 5 राज्यों में चुनाव के दौरान आखिर स्पेशल सेशन क्यों बुलाया गया। कांग्रेस ने बार बार कहा कि 543 के आधार पर ही महिला आरक्षण बिल लगी करें। भाजपा की दोगली नीति लोगों के सामने आती है। बीजेपी लोकतंत्र का दुरुपयोग कर रही है। पहली महिला राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री हमारे समय में बनी।