Haryana News: हरियाणा के सोनीपत के गांव जटवाड़ा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। 58 वर्षीय संतोष का शव बाथरूम में मिला। महिला के शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे।
शुरुआती में जांच में गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं, महिला के पहने हुए आभूषण और घर से कीमती जेवरात गायब होना इस मामले में गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू
घर के अंदर का मंजर भी कई सवाल खड़े कर रहे हैं। क्योंकि महिला द्वारा पहने गए आभूषण और घर में रखे कीमती जेवरात भी गायब बताए जा रहे हैं। ऐसे में वारदात लूट के इरादे से हत्या की मानी जा रही है। पुलिस, क्राइम ब्रांच औऱ एसएफएल की टीम मामले की जांच में जुट गई है। फॉरेंसिक टीम वारदात स्थल से साक्ष्य जुटा रही है। साथ ही आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है और सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान ने कहा कि सूचना मिली थी कि जटवाड़ा गांव में एक महिला अपने घर का दरवाजा नहीं खोल रही है। वहीं,मौके पर पुलिस ने देखा तो महिला के हाथ पैर बंधे हुए थे और महिला की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली रहती थी। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।