KhabarFast

HARYANA NEWS: जमीन विवाद में हुआ खूनी खेल, कैथल में दो भाइयों पर जानलेवा हमला, इलाके में दहशत

Parth Jha | 21 Apr, 2026

Kaithal News: हरियाणा के कैथल जिले में तूड़ी का काम कर रहे दो भाइयों पर गंडासी और लाठियों से तोबड़तोड़ हमले का मामला सामने आया है। इसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कई व्यक्ति आकर दोनों पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन पड़ताल में पता चला है कि यह कलायत क्षेत्र के गांव बात्ता का है।

जमीन का विवाद हमले का कारण हमले का कारण गांव में जमीन को लेकर बढ़ा विवाद है। इस संबंध में घायल व्यक्तियों ने पुलिस को भी हमलावरों के खिलाफ शिकायत दी है। फिलहाल गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके सिर, हाथों और शरीर के अन्य स्थानों पर गंभीर चोटें लगी हुई है।