KhabarFast

Haryana News: सीएम नायब सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष को लताड़ा, कहा- कांग्रेस के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

Parth Jha | 27 Apr, 2026

Haryana News: हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा का विशेष सत्र का आज आयोजन किया गया था। हमारे विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ये आरोप लगाया कि सरकार को ये सत्र बुलाने का अधिकार नहीं है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  कहा कि ये सत्र असंवैधानिक तौर पर बुलाया गया है। लेकिन सत्र तो सरकार ने नियम और प्रक्रिया के अधीन ही बुलाया है। ये असंवैधानिक नहीं है। राज्यपाल महोदय ने इसकी अनुमति दी थी। कांग्रेस के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह विशेष सत्र आधिकारिक तौर पर हरियाणा क्लेरिकल सर्विस बिल 2026 के लिए बुलाया गया था। नेता प्रतिपक्ष समेत पूरी पार्टी ये बताए कि क्या बिल लाना असंवैधानिक है?। महिला जगत के लिए कांग्रेस ने अन्याय किया है।

Also read: Haryana News: ‘बिना जनगणना के सरकार संशोधन क्यों लेकर आई’ भूपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

बाहर जाकर बैठ गए- सीएम नायब सैनी

नायब सैनी ने कहा, " आज हमने विशेष सत्र कैबिनेट की मंजूरी से कैबिनेट के द्वारा पास किए गए प्रस्तावों के लिए राज्यपाल की अनुमति से बुलाया था। मैं नेता प्रतिपक्ष से पूछना चाहता हूं कि क्या चुनी हुई सरकार, चुनी हुई कैबिनेट और राज्यपाल, सभी लोग असंवैधानिक हैं?।  उन्हें कैबिनेट पर विश्वास नहीं है, विधानसभा पर विश्वास नहीं है। ये लोग महिलाओं के अधिकार की बात का सामना नहीं कर पाए और बाहर जाकर बैठ गए।