KhabarFast

Haryana News: बहादुरगढ़ में रफ्तार का कहर, एक ट्राले ने दूसरे ट्राले को पीछे से मारी टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Parth Jha | 20 Mar, 2026

Bahadurgarh Road Accident: हरियाणा के बहादुरगढ़ में रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां से होकर गुजर रहे दिल्ली–कटरा एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रक ड्राइवर और उसके साथी कंडक्टर की दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 1बजे निलोठी गांव के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्राले ने आगे चल रहे दूसरे ट्राले में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राले का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार ड्राइवर व उसका साथी कंडक्टर अंदर ही फंस गए।

हादसे में ड्राइवर और उसके साथी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक ड्राइवर की पहचान पंजाब के भटिंडा निवासी 26वर्षीय गुरमीत सिंह के रूप में हुई है, जबकि ट्रक के कंडक्टर की अभी पहचान नहीं हो सकी है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। हाइड्रा मशीन और गैस कटर की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्राले के केबिन को काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला गया।इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतक ड्राइवर के परिजनों और ट्रक मालिक को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों के बहादुरगढ़ पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, वहीं हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।