KhabarFast

Haryana: हरियाणा में नीट अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान

Parth Jha | 24 May, 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार ने नीट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। राज्य सरकार ने 20 और 21 जून को पूरे हरियाणा में नीट अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त रोडवेज बस सेवा उपलब्ध करवाने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा और उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सभी नीट परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर 20 और 21 जून को किसी भी हरियाणा रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। इससे छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले भी राज्य सरकार द्वारा CET अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त बस सेवा उपलब्ध करवाई गई थी। उसी तर्ज पर अब नीट परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को भी यह सुविधा दी जा रही है।