KhabarFast

Gold Price Today: अगर आपके में घर हैं शादी, तो खरीद लें सोना-चांदी, दर्ज की गई गिरावट

Parth Jha | 14 Mar, 2026

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। एक बार फिर सोने में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में 2 हजार की गिरावट दर्ज की गई है और 1.21 प्रतिशत गिरकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। भारत में चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिसमें 1 किलोग्राम चांदी की दर लगभग ₹2,79,800 से ₹2,90,000 के आसपास रही। घरेलू बाजार में 100 ग्राम चांदी की कीमत लगभग ₹27,990 तक दर्ज की गई। विश्व बाजार में, चांदी का भाव 83.14 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा, जो मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण प्रभावित था।

आज यानी 14 मार्च 2026 को भारत में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,58,400 - ₹1,60,230 प्रति 10 ग्राम (शहर के अनुसार भिन्न) और 22 कैरेट सोना ₹1,48,690 - ₹1,48,840 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। चांदी की दरें भी घटकर ₹2,79,800 - ₹2,90,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई हैं।

प्रमुख शहरों में आज के भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,62,360 प्रति 10 ग्राम और चांदी लगभग ₹2.79 लाख प्रति किलो।

मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,62,210 प्रति 10 ग्राम और चांदी लगभग ₹2.79 लाख प्रति किलो।

चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,63,300 प्रति 10 ग्राम।