KhabarFast

Gold-Silver Price Today: गहने खरीदने जा रहे हैं? तो पहले यहां जान लें सोने-चांदी का नया भाव

Parth Jha | 20 Feb, 2026

Gold-Silver Price Today: इन दिनों बाजार में सोने और चांदी के उतार‑चढ़ाव का मिश्रित मिज़ाज देखने को मिला रह है। कभी सोने-चांदी में भारी गिरावट दर्ज की जाती है, तो कभी जबरदस्त बढ़ोत्तरी दर्ज की जाती है। जिसकी वजह से निवेशक भी काफी ज्यादा परेशान देख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। गहने बनवाने वाले लोग काफी ज्यादा उलझन में दिख रहे है।

तो चलिए आपको बतातें है सोने-चांदी के नए रेट 

राजधानी दिल्ली में समेत अन्य राज्यों में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1,58,650 प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया है। वहीं, चांदी में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी लगभग ₹2,64,000 प्रति किलो तक पहुँच गई, जो कल के स्तर से लगभग 7% की बढ़ोतरी दर्शाता है।

दिल्ली में सोने की आज की दर (20 फरवरी 2026)

24 कैरेट सोना (10 ग्राम): लगभग ₹1,55,060 - ₹1,55,865

22 कैरेट सोना (10 ग्राम): लगभग ₹1,42,881 - ₹1,43,540

दिल्ली में चांदी की आज की दर (20 फरवरी 2026)

चांदी (1 किलोग्राम): लगभग ₹2,53,001 - ₹2,70,100

हरियाणा में आज के अनुमानित सोने-चांदी के भाव (20Feb 2026)

सोना (24 कैरेट - Gold 24K): ₹15,500 - ₹15,600 प्रति ग्राम (₹1,55,000 - ₹1,56,000 प्रति 10 ग्राम)

सोना (22 कैरेट - Gold 22K): ₹14,300 - ₹14,600 प्रति ग्राम (₹1,43,000 - ₹1,46,000 प्रति 10 ग्राम)

चांदी (Silver - 999): ₹25,000 - ₹29,000 प्रति 100 ग्राम (₹2,50,000 - ₹2,90,000 प्रति किलोग्राम)