KhabarFast

Ganesh Visarjan 2024: कब है अनंत चतुर्दशी, जानें गणेश विसर्जन के समय किन बातों का रखे खास ध्यान

Parth Jha | 14 Sep, 2024

Ganesh Visarjan Shubh Muhurat: 7 सितंबर 2024 से गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरू हो चुका है। जिसे बहुत ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। अब गणेश विसर्जन की तारीख नजदीक आ रही है। गणेशोत्सव का समापन 17 सितंबर 2024 को अनंत चतुर्दशी पर होगा।

पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इस साल अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर 2024 को है। इसी दिन बप्पा की मूर्ति को विसर्जित किया जाना है। लेकिन इस साल अनंत चतुर्दशी के दिन सुबह से लेकर रात तक भद्रा का साया रहेगा। ये समय मूर्ति विसर्जन के लिए सही नहीं माना जाता है। आइए, आपको बताते है, मूर्ति विसर्जन के लिए कौन सा मुहूर्त सबसे सही है।

गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त

साल 2024 को अनंत चतुर्दशी की तिथि 17 सितंबर को पड़ रही है। इसी दिन बप्पा की मूर्ति को विसर्जित किया जाना है। लेकिन इसी दिन भद्रा काल भी लग रहा है। लेकिन ऐेसे 3 शुभ मुहूर्त है, जिसमें आप विसर्जन कर सकते है।

गणेश विसर्जन के 3 शुभ मुहूर्त

द्रिक पंचांग के अनुसार, गणेश विसर्जन का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर शुरू हो जाएगा और दोपहर 1 बजकर 46 मिनट पर खत्म हो जाएगा। इसके बाद दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर  3 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगा और शाम को 04 बजकर 50 मिनट पर खत्म होगा। इसके बाद तीसरा शुभ मुहूर्त शाम को 07 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगा और रात को 09 बजकर 19 मिनट पर रहेगा।  आप इन मुहूर्त के अनुसार गणेश विसर्जन कर सकते हैं।

भद्रा काल का समय

अनंत चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 16 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर होगी। इसका समापन 17 सितंबर को 11 बजकर 44 मिनट पर होगा। वहीं भद्राकाल सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर शुरू हो जाएगा और रात को 09 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। ऐसी मान्यता है कि इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

गणेश विसर्जन के दौरान ध्यान रखें ये बातें