KhabarFast

'ऊपर से आग बरस रही थी, धमाके हो रहे थे',ऑपरेशन सिंदूर पर जैश-ए-मोहम्मद का सबसे बड़ा कबूलनामा

Sachin Kumar | 10 May, 2026

Jash On OPs Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ बीत चुकी है लेकिन इसका खौफ पाकिस्तान में अभी तक है। पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया था। अब ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पााकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने बड़ा कबूलनामा किया है।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने उस रात की खौफ को बयां किया है। जैश-ए-मोहम्मद ने पोस्ट में कहा है कि वो रात बड़ी अजीब थी। आसमान से आग बरस रही थी। जोरदार धामके हो रहे थे लेकिन अल्लाहू अकबर के नारे लगाए जा रहे थे।

जैश का बड़ा कबूलनामा

जैश ने पोस्ट में कहा है कि पुराने दौर के मंजर आंखों के सामने आ गए हों, जैसे कुरान में बयान किए गए दृश्य फिर से दिखाई दे रहे हो। दिल में आया कि उन आयतों को लिख दूं जिनकी झलक उस दिन जामिया मस्जिद सुभान अल्लाह पर उतर रही थी लेकिन छोटे खत में इतनी जगह नहीं होती। दूसरे सोशल मीडिया पोस्ट में जैश की महिला विंग जमात ने कहा कि पिछले तीन दिनों में अल मोमिनात के काम पर अल्लाह की खास रहतम रही।  

Also read: ‘उन्हें नहीं पता कि उनके लीडर कौन हैं’ ईरान को लेकर ट्रंप ने किया बड़ा दावा

पाक के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। जिसमें कई आतंकी मारे गए थे। भारत की एयरस्ट्राइक में आतंक की ट्रेनिंग और भर्ती करने वाले ठिकानों को जमींदोज कर दिया गया था। जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गढ़ बहावलपुर भी थी। इसके अलावा आतंकी मसूद अजहर के परिवार के कई सदस्य मारे गए थे।