KhabarFast

The 50 शो बना अखाड़ा...अरबाज-प्रिंस की हाथापाई से गरमाया माहौल, कंटेस्टेंट्स पर बरसे होस्ट ‘लायन’

Parth Jha | 14 Feb, 2026

Arbaz Patel-Prince Narula Clash: रियलिटी शो 'The 50' में एक बार फिर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। हाल ही में प्रसारित एपिसोड और प्रोमो में कंटेस्टेंट अरबाज पटेल और प्रिंस नरूला के बीच जोरदार हाथापाई हुई, जिसने पूरे महल में कोहराम मचा दिया। इस झगड़े के बाद होस्ट 'लायन' काफी भड़क गए और कंटेस्टेंट्स को कड़ी फटकार भी लगाई।

कैसे हुई लड़ाई की शुरुआत?

दरअसल, यह विवाद निक्की तंबोली से जुड़ा हुआ है। निक्की ने घर में बताया कि प्रिंस नरूला ने उन्हें बॉडी शेमिंग की थी, जिससे अरबाज पटेल भड़क उठे। एक टास्क के दौरान बात बढ़ गई और दोनों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। प्रोमो में दिखाया गया कि अरबाज ने प्रिंस पर हमला किया, उन्हें धक्का दिया और नीचे गिरा दिया। यह झगड़ा इतना तीव्र था कि अन्य कंटेस्टेंट्स जैसे रजत दलाल, अदनान, उर्फी जावेद और निया शर्मा भी इसे देखते रह गए।

होस्ट 'लायन' का गुस्सा

झगड़े के बाद होस्ट 'लायन' ने सभी कंटेस्टेंट्स को जमकर डांटा। उन्होंने साफ कहा कि शो में हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को सजा मिलेगी। 'लायन' ने कंटेस्टेंट्स को याद दिलाया कि यह एक प्रतियोगिता है, न कि व्यक्तिगत दुश्मनी का मैदान। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस हाथापाई के चलते अरबाज पटेल को शो से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, क्योंकि शो के नियमों में किसी पर हाथ उठाना सख्त मना है। हालांकि, यह अभी आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं हुआ है और आने वाले एपिसोड में इसका खुलासा होगा।

सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस

दूसरी तरफ, प्रिंस-अरबाज की लड़ाई सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुकी है। कुछ फैंस प्रिंस नरूला को सपोर्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वह 'रियलिटी शो किंग' हैं, जबकि अन्य अरबाज के पक्ष में हैं और उन्हें निक्की के लिए खड़े होने का हक मानते हैं। कई यूजर्स इसे स्क्रिप्टेड ड्रामा बता रहे हैं, लेकिन प्रमो की तीव्रता से लगता है कि यह रियल टेंशन था। 'The 50' पहले से ही अपने विवादों और टास्क के लिए चर्चा में है, जहां एल्विश यादव, रजत दलाल, मिस्टर फैसल, शिव ठाकरे जैसे बड़े नाम शामिल हैं।