KhabarFast

धर्मेंद्र के बाद परिवार में दरार? हेमा मालिनी ने सनी-बॉबी संग रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं - उनके लिए बच्चें...

Parth Jha | 26 Feb, 2026

Hema Malini on Family Rift Rumors: दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के तीन महीने बाद भी उनके परिवार को लेकर अफवाहें थम नहीं रही थीं। लेकिन अब उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने खुलकर सब कुछ साफ कर दिया है। दरअसल, लंदन में 79वें BAFTA अवॉर्ड्स के ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में धर्मेंद्र को सम्मानित किए जाने के बाद दिए गए इंटरव्यू में हेमा ने सनी देओल, बॉबी देओल और अपनी बेटियों ईशा-अहाना के रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा 'पापा हैं ना, पापा के लिए सब कुछ करेंगे - चाहे ये बच्चे हों या वो बच्चे। सब एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। परिवार में कोई नेगेटिविटी नहीं है।'

दोनों परिवारों के बीच तनाव की अफवाहें

मालूम हो कि धर्मेंद्र का 24नवंबर 2025को 89वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके जाने के बाद परिवार की दो तरफ से अलग-अलग प्रार्थना सभाएं आयोजित हुईं - एक हेमा मालिनी और बेटियों ईशा-अहाना की तरफ से, दूसरी सनी-बॉबी और पहली पत्नी प्रकाश कौर की तरफ से। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि दोनों परिवारों के बीच तनाव है। लोग कहने लगे कि हेमा की बेटियां सौतेले भाइयों सनी-बॉबी से दूर हो गई हैं।

अफवाह को बताया बेबुनियाद

वहीं, अब हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने इन सारी बातों को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा 'धर्मजी जब हैं, तो नेगेटिविटी कहां? वे प्यार, ताकत और सही मूल्यों के स्रोत थे, जो उन्होंने सबको सिखाए। ईशा-अहाना या सनी-बॉबी सभी धर्मजी को बहुत चाहते थे और एक-दूसरे से भी बहुत प्यार करते हैं।' उन्होंने आगे कहा 'हम सब ठीक हैं और इस खालीपन को भर लेंगे। लोग अफवाहें फैलाते हैं, लेकिन हमें इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए।'

BAFTA अवॉर्ड्स में भावुक हुई हेमा मालिनी?

BAFTA सम्मान पर हेमा ने कहा 'यह हमारे लिए नहीं, पूरे देश के लिए बड़ा सम्मान है। धर्मजी सिर्फ एक्टर नहीं, इंसान के रूप में भी दुनिया भर में इंस्पिरेशन थे। उनके जैसा कोई दूसरा नहीं होगा।' तीन महीने बाद भी वे भावुक हो जाती हैं। उन्होंने कहा 'उनके जाने को स्वीकार करना मुश्किल है। सोचते ही आंखें भर आती हैं। मैं मजबूत हूं, लेकिन ब्रेकडाउन तो होता ही है।'