KhabarFast

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, SSC CGL से RSSB तक हजारों पदों पर निकली भर्ती; यहां देखें पूरी डिटेल्स

Nancy | 31 May, 2026

SSC CGL-RSSB Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission - SSC) ने CGL 2026 के तहत 12,256 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अलावा Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) में भी Teaching Associate के 3951 पद समेत अन्य भर्तियों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। तो चलिए, इन सभी नौकरियों से संबंधित डिटेल्स जानते हैं।

SSC CGL 2026 भर्ती

बता दें, SSC ने 21 मई को CGL के ग्रुप बी और सी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी है। इस भर्ती में 12,256 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 22 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर निकली वैकेंसी

Assistant Section Officer, Inspector (Income Tax, CBIC, Preventive Officer)

Assistant Audit Officer / Assistant Accounts Officer

Auditor, Accountant, Tax Assistant, Junior Statistical Officer

Sub-Inspector (CBI)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। तो वहीं, सिलेक्शन के लिए टियर-1 और टियर-2 एग्जाम पास करना होगा। इसके बाद  सफल हुए उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। अब अगर सैलेरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25 हजार से 1,50,000 रुपये तक की सैलरी मिलेगी। 

Also read: Today Gold-Silver Price: सोना-चांदी खरीदने से पहले देखें आज का भाव, जानें आपके शहर के ताजा रेट

RSSB में निकली बड़ी भर्ती

Rajasthan Staff Selection Board ने सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर समेत कई पदों के लिए भर्ती निकाली हैं। इस भर्ती में 3951 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू हो चुकी है, जिसकी आखिरी तारीख 23 जून है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास B.Tech, B.Sc IT, BCA, PGDCA की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा हिंदी और राजस्थानी कल्चर का अच्छा नॉलेज होनी चाहिए। अब अगर सिलेक्शन प्रोसेस की बात करे तो  रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवार चुने जाएंगे।