KhabarFast

DSSSB Vacancy 2026: सरकारी नौकरी करने का सपना होगा पूरा, इस विभाग ने निकाली 900+ पदों पर भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

Parth Jha | 23 Mar, 2026

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 2026में भर्ती का बड़ा ऐलान किया है। विज्ञापन संख्या 01/2026के तहत कुल 911पदों पर भर्ती निकली है। ये पद विभिन्न विभागों में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल), लीगल असिस्टेंट और ग्रेड-II (GNCTDSS)/असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के लिए हैं। योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिसकी आखिरी तारीख 25मार्च 2026 (रात 11:59बजे तक) ही है।

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

कुल पद: 911  लीगल असिस्टेंट: 10पद 

1. असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल):33पद 

2. जूनियर इंजीनियर (सिविल):281पद 

3. ग्रेड-II (GNCTDSS)/असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर:587पद

योग्यता और आयु सीमा

1. शैक्षणिक योग्यता:पद के अनुसार बी.ई./बी.टेक (सिविल), एलएलबी, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन। विस्तृत योग्यता आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखें।

2. आयु सीमा:अधिकांश पदों के लिए 18से 35वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट नियम अनुसार)। 

कैसे करें आवेदन? 

1. आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in या dsssbonline.nic.in पर जाएं। 

2. 'Apply Online' लिंक पर क्लिक करें। 

3. रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें। 

4. फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट लें।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (टियर-1 और टियर-2) के आधार पर होगा। परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और अन्य विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध हैं। परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी।