Delhi Double Murder: राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में मां-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना के पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना का सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, दक्षिणी पूर्वी जिले के गोविंदपुरी की गली नंबर 10 में मां बेटे की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक, आरोपी 10 से 12 लाख नकद और सोना चांदी लेकर मौके से आरोपित फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी की मदद से जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है। मृतक महिला का नाम शारदा है। उनकी उम्र 40 साल और बेटे का नाम खुशहाल उसकी उम्र 14 साल है। महिला का पति जब सब्जी की दुकान बंदकर बाजार से घर पहुंचा तो देखा कि बाहर से कुण्डी लगी हुई थी और किचन में पत्नी और बेटा खून से लथपथ पडे थे। मृतक महिला का पति सब्जी व्यापारी है। साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाता है।
बदायूं करने वाले है मृतक
जानकारी के मुताबिक, यह लोग मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं। पिछले 15 साल से दिल्ली की गोविंदपुरी इलाके में रह रहे थे। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है या कितने थे ये भी जानकारी नहीं है।