KhabarFast

DELHI CRIME: गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंजी देश की राजधानी दिल्ली, पिता-पुत्र की हालत गंभीर

Parth Jha | 17 Feb, 2023

DELHI CRIME: राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद है। ताजा मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना भजनपुरा इलाके के यमुना विहार से सामने आया है। जहां वीरेंद्र अग्रवाल अपनी परिवार के साथ एक शादी समारोह से वापस अपने घर के पास बनी पार्किंग में कार को खड़ी करना चाहते थे। लेकिन पास के ही रहने वाले व्यक्ति की कार बीच में खड़ी थी वो वीरेंद्र कुमार अग्रवाल के सामने वाले घर में ही वो व्यक्ति रहता था। जिसकी कर बीच रास्ते में खड़ी थी उसकी कार को हटाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया बताया जा रहा है।

वीरेंद्र कुमार अग्रवाल के सामने वाले पड़ोसी के किरायेदार ने अपने साथियों को बुला लिया और अचानक से अग्रवाल फैमिली पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसमें कारोबारी वीरेंद्र कुमार अग्रवाल के सीने में 2 गोली लगी जबकि उनके बेटे सचिन कुमार अग्रवाल के एक गोली लगी है। जिनको पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालात गंभीर बनी हुई है। वहीं अचानक हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग में पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पीडित परिवार के अनुसार सामने वाले घर में फुरकान नामक व्यक्ति ने यहां आरिफ नाम का एक किरायेदार रहता है। आज उसका पीड़ित से कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपी आरिफ ने अपने दो और साथी बुला लिए और उन्होंने पीड़ित परिवार पर अचनाक से गोली चलाना शुरू कर दिया। जिसमें दोनों बाप बेटे को गोली लग गई और घर के अन्य सदस्य इस हमले में बाल बाल बच गए। वहीं पुलिस के मुताबिक आरोपी आरिफ और उसके एक साथी को पब्लिक ने मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।