KhabarFast

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, यात्री सुरक्षित

Parth Jha | 16 Apr, 2026

Two Air planes collide: राजधान दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकास एयर की फ्लाइट से टकरा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली से हैदराबाद जाने के लिए आकासा एयर का प्लेन जब पुशबैक हो रहा था। उसी समय लेह से दिल्ली आया स्पाइस जेट का प्लेन (VT-SLB) रनवे से गेट की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान दोनों विमान आपस में टकरा गए। इस हादसे में स्पाइस जेट के बोइंग737-700 प्‍लेन के दाहिने विंगलेट को गंभीर नुकसान पहुंचा है,  जबकि दूसरे प्‍लेन का बाएं हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।