KhabarFast

केरलम में SIR की वजह से कांग्रेस ने ढहाया लेफ्ट का किला, शशि थरूर ने किया बड़ा दावा

Sachin Kumar | 11 May, 2026

Shashi Tharoor On SIR: केरलम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा है कि उनका मानना है कि केरलम में कांग्रेस एसआईआर की वजह से चुनाव जीत गई है। थरूर ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ने केरलम में कांग्रेस की जीत में अहम रोल निभाया।

एक कार्यक्रम के दौरान शशि थरूर ने केरलम के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों पर बात की। थरूर ने कहा कि बंगाल में वोटर लिस्ट से लगभग 91 लाख नाम हटा दिए गए थे। जिनमें कई लाख वैध वोटर्स थे। उन्होंने कहा कि मैंने जो कहा वह एक जायज सवाल है।

शशि थरूर ने SIR को बताया जीत की वजह

शशि थरूर ने कहा कि SIR प्रक्रिया से केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ को भी फायदा हुआ। थरूर के अनुसार केरलम में वामपंथी दल 'डबल और ट्रिपल एनरोलमेंट' के मास्टर रहे हैं।  इन डुप्लीकेट नामों को हटाने से वोटर लिस्ट साफ हो गई है। जिससे कांग्रेस को फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि केरलम और तमिलनाडु में बहुत कम अपीलें की गई लेकिन, बंगाल में इसमें कोई शक नहीं कि 34 लाख अपीलें की गई और ये 34 लाख फॉर्म अलग-अलग लोगों ने भरे थे। उनमें से कुछ अपीलों पर ही सुनवाई हुई।                 

Also read: तमिलनाडु में TVK सरकार का रास्ता साफ, कांग्रेस के समर्थन से विजय बनेंगे CM

केरल में कांग्रेस गठबंधन को बहुमत

140 सीटों वाले केरलम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुवाई वाली गठबंधन को बहुमत मिला है। 4 मई हुई मतगणना में कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ गठबंधन को 102 सीटें मिली हैं। जिसमें कांग्रेस को 63, आईयूएमएल को 22 सीटें मिली है। इसके साथ ही केरलम में लेफ्ट के शाशन का अंत हो गया । ध्यान देने वाली बात ये है कि केरलम में भाजपा ने भी 3 सीटों पर जीत मिली है। हालांकि, केरलम में अभी तक नई सरकार का गठन नहीं हो सका है। क्योंकि कांग्रेस की तरफ से अभी तक सीएम का नाम तय नहीं है।