KhabarFast

"बांग्लादेशी हिन्दुओं की चिंता लेकिन संभल में मारे गए....", असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Parth Jha | 26 Nov, 2024

Asaduddin Owaisi Lashout Out On Government: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। संविधान दिवस को बहाना बनाते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल कर दिया है। ओवैसी ने कहा कि हम सिर्फ नाम के लिए संविधान दिवस मना रहे हैं। उसकी आत्मा को मार दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को बुर्के और हलाल गोश्त से खतरा है।             

संभल हिंसा को लेकर उन्होंने कहा कि वीडियो में पुलिस गोली चलाती हुई दिख रही है। लम्हों ने खता की और सदियों ने सजा पाई। ओवैसी ने कहा कि 17 साल का लड़का कैफ मारा जाता है। तीन लोगों को सीने में गोली मारी गई लेकिन, सरकार को बांग्लादेशी हिन्दुओं की फ्रीक है। संभल में मारे गए बच्चों की चिंता नहीं है।

सरकार को अल्पसंख्यक की चिंता नहीः ओवैसी

एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि 6 दिसंबर को क्या हुआ सभी जानते हैं। ये लोग दोबारा सर्वे करने क्यों गए? यहां तक की कोर्ट ने भी सर्वे करने का आदेश दे दिया। इस सरकार को भारत के अल्पसंख्यकों की चिंता नहीं है। इंसाफ की बात करने वाले को देशद्रोही कहा जाता है। जब तक भाजपा सरकार एक खास समुदाय को उकसाएगी तो ये हालत बनते रहेंगे।

मुस्लिम इलाकों में स्कूल नहींः ओवैसी  

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि जो लोग हिन्दू कह की बात करते हैं, वो बेशर्म हैं। आप मुस्लिम इलाकों में स्कूल नहीं खोलते हैं। एक हैं तो सेफ है और "बंटेंगे तो कटेंगे" नारा देकर किसकी तरफ इशारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस देश की जनता ने इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी को सत्ता से बाहर कर दिया है। मोदी और योगी बाहर से नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि वह भी सत्ता से बाहर जाएंगे।