KhabarFast

आ गया इन्वर्टर पर चलने वाला सस्ता AC! मात्र 16999 रुपये में लाएं घर

Parth Jha | 27 May, 2026

Oakter ने भारतीय बाजार में स्टूडियो एयर कंडीशनर लॉन्च किया है। कॉम्पैक्ट डिजाइन में लॉन्च होने वाले इस विंडो एसी की कीमत 16,999 रुपये है। कंपनी का दावा है कि 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह एसी बिजली की भी बचत करता है। इसमें इन्वर्टर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने पिछले साल वाले मॉडल में अपग्रेड किया है और यह नई एनर्जी रेटिंग के साथ आता है।

कम बिजली खपत

Oakter Studio AC 5000 2026 में इन्वर्टर बेस्ड कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। यह एसी स्टाइलिश डिजाइन के साथ-साथ ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट है। इसकी कीमत 14,499 रुपये है, जिसे GST के साथ 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह रेगुलर विंडो एसी के मुकाबले 30 प्रतिशत हल्का है और 60 प्रतिशत तक कम बिजली खपत करता है।

Also read: भारत में Moto G37, Moto G37 Power और Moto Buds 2 बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत व ऑफर्स

देसी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड का यह एसी 0.5 टन कैपेसिटी वाले कंप्रेसर के साथ आता है, जो छोटे कमरों और ऑफिस को तेजी से ठंडा कर सकता है। इसमें 3 स्टार एनर्जी रेटिंग मिलती है। इस एसी का वजन महज 22 किलोग्राम है। जैसा कि नाम से साफ है, कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से इसे स्टूडियो या स्टडी रूम में आसानी से फिट किया जा सकता है।

जानें फीचर्स

कंपनी का दावा है कि इन्वर्टर टेक्नोलॉजी होने की वजह से इस एसी को 1 घंटा तक चलाने पर महज 4 रुपये ही बिजली का खर्च आएगा। इसमें एंटी डस्ट फिल्टर, CWRC कूलिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। विंडो एसी होने के बावजूद यह कम शोर मचाता है। इस एसी की खास बात यह है कि यह 1200VA प्योर-साइन वेव इन्वर्टर पर भी चल सकता है।

कंपनी इस एसी पर 5 साल की वारंटी ऑफर करती है। एसी के साथ माउंटिंग फ्रेम, रिमोट कट्रोल आदि मिलता है। इसके कंप्रेसर पर 5 साल की वारंटी ऑफर की जाती है।