Sensex-Nifty Opening Bell: आद 11 मई सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते की शुरुआत भारी गिरावट के साथ की। BSE सेंसेक्स खुलते ही करीब 690 अंक की गिरावट के साथ 76,638 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि NSE निफ्टी 205 अंक नीचे 23,971 के आसपास ट्रेड कर रहा है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को सेंसेक्स 516 अंक और निफ्टी 150 अंक टूटकर बंद हुआ था।
गिरावट के मुख्य कारण
दरअसल, अमेरिका-ईरान तनाव के बढ़ने से ब्रेंट क्रूड $104 प्रति बैरल के पार पहुंच गया। इसके अलावा ग्लोबल सेंटिमेंट कमजोर होता दिखाई दे रहा है। तो वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने लगातार बिकवाली जारी रखी।
सेंसेक्स और निफ्टी कंपनियों के शेयर
बता दें, हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ खुले। जबकि 2 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले। तो वहीं, एनटीपीसी कंपनी का शेयर में कोई बदलाव नहीं देखा गया। दूसरी तरफ, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 6 कंपनियों के शेयर में तेजी देखी गई। जबकि अन्य सभी 44 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ खुले।