Credit Card Rules Update: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए राहत देने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। RBI ने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव करते हुए नए दिशा-निर्देश जारी किए है। इसके तहत अब यूजर्स को अतिरिक्त समय और कम चार्ज का फायदा मिलेगा। खासकर उन लोगों को जो कभी-कभी क्रेडिट कार्ड का बिल भरना भूल जाते है औऱ ड्यू डेट मिस कर देते हैं। RBI इस स्थिति से निपटने के लिए तय तारीख के साथ तीन दिन का अतिरिक्त समय देना का फैसला किया है।
3 दिन का ग्रेस पीरियड को मिलेगा फायदा
RBI के नए नियमों के अनुसार, अगर आप क्रेडिट कार्ड का बिल ड्यू डेट तक नहीं भरते है तो भी तुरंत पेनल्टी नहीं लगेगी। क्योंकि ऐसी स्थिति में लोग अक्सर घबरा जाते है। इसलिए RBI क्रेडिट कार्डधारकों को राहत देने के लिए ड्यू डेट के बाद 3 दिन का ग्रेस पीरियड का नियम लेकर आया है। इस दौरान पेमेंट करने पर न तो लेट फीस लगेगी और न ही आपका CIBIL स्कोर प्रभावित होगा।
ग्राहकों को कैसे फायदा होगा?
1. छोटी-मोटी भूल या टेक्निकल समस्या पर भारी नुकसान नहीं।
2. अनचाहे कार्ड और छिपे चार्जेस से मुक्ति मिलेगी।
3. आसान कार्ड मैनेजमेंट और बेहतर क्रेडिट हेल्थ।