KhabarFast

पंजाब किंग्स के बाहर होते ही श्रेयस अय्यर को बड़ा झटका, टी20 कप्तानी की दौड़ में शुभमन गिल आगे

Shivani Jha | 25 May, 2026

IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम ने इस सीजन अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अंत में लगातार हार ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पंजाब किंग्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही और प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। टीम के पास आखिरी समय तक टॉप-4 में पहुंचने का मौका था, लेकिन राजस्थान रॉयल्स  की जीत के बाद पंजाब की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गईं। शुरुआती मुकाबलों में पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में दिखी थी। टीम ने अपने पहले छह मैच जीतकर 13 अंक हासिल किए थे। एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था, जिससे टीम को एक अंक मिला था। हालांकि इसके बाद टीम लगातार हारती चली गई और वापसी नहीं कर सकी।

पंजाब का खराब प्रदर्शन

पंजाब के खराब प्रदर्शन का असर अब श्रेयस अय्यर के भविष्य पर भी पड़ता दिख रहा है। पिछले कुछ समय से चर्चा थी कि वह भारतीय टी20 टीम के अगले कप्तान बन सकते हैं। उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों की तारीफ हो रही थी। लेकिन आईपीएल के दूसरे हाफ में टीम की लगातार हार के बाद उनका दावा कमजोर होता नजर आ रहा है।

सूर्यकुमार को लेकर हो रही चर्चा

इस बीच मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह लंबे समय तक टीम इंडिया की कप्तानी नहीं संभालेंगे। ऐसे में नए कप्तान की तलाश तेज हो गई है।

शुभमन गिल शानदार फॉर्म में

अब इस दौड़ में शुभमन गिल का नाम तेजी से आगे आ रहा है। गिल की कप्तानी में Gujarat Titans ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है। टीम इस बार खिताब जीतने की मजबूत दावेदार मानी जा रही है। शुभमन गिल बल्ले से भी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस सीजन 600 से ज्यादा रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में भी शामिल हैं। अब सभी की नजर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पर टिकी है कि वह आने वाले समय में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर क्या फैसला करता है। 

Also read: IPL 2026: मैदान पर चमके अर्जुन तेंदुलकर, बेटे की गेंदबाजी देख गदगद हुए सचिन; बोले - तुम पर गर्व है...