अगर आप भी सस्ता स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। Vivo X200 अब Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस स्मार्टफोन की असली पहचान Zeiss-ट्यून कैमरा है, Flipkart पर चल रहा ऑफर इस फीचर से भी ज्यादा ध्यान खींच रहा है। यह फोन भारत में ₹65,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अब यह डिस्काउंट के साथ काफी सस्ता मिल रहा है। आपनो बता दें कि बैंक और कार्ड ऑफर्स जोड़कर कीमत और भी कम की जा सकती है।
जानें Vivo X200 का ऑफर
Vivo X200 अभी Flipkart पर ₹61,999 में लिस्टेड है, जो इसके लॉन्च प्राइस से ₹4,000 कम है। इसके अलावा Flipkart Axis या SBI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹3,100 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत ₹58,899 तक आ जाती है। इसके साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी दे रहा है, जिसकी शुरुआत लगभग ₹2,180 प्रति माह से होती है।
जानें फीचर्स
Vivo X200 में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो HDR10+ सपोर्ट करती है और 120Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश रेट देती है। आउटडोर में इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है, जिससे स्क्रीन धूप में भी साफ दिखाई देती है। यह फोन MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट पर काम करता है, जिसमें 16GB तक RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलता है। फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह पानी और धूल से काफी सुरक्षित है।
5,800mAh की बैटरी
बैटरी की बात करें तो इसमें 5,800mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में पीछे ट्रिपल 50MP कैमरा मिलता है- 50MP प्राइमरी, 50MP पेरिस्कोप और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस। फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
कुल मिलाकर, Vivo X200 एक अच्छा कैमरा-सेंट्रिक फ्लैगशिप फोन है। यह खासकर फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए बेहतर विकल्प है, लेकिन गेमिंग के मामले में यह थोड़ा सीमित हो सकता है। अगर आप विकल्प देखना चाहते हैं तो Oppo Find X8 Pro, OnePlus 13 या Xiaomi 15 जैसे फोन भी देख सकते हैं।